ब्रेकिंग न्यूज़

05-Dec-2019 1:36:51 pm
Posted Date

धान के कूप में लगी आग

जगदलपुर, 05 दिसंबर। संभाग मुख्यालय के समीप ग्राम सतलावंड में घर के आंगन में मिंजाई के लिए रखे धान के ढेर में देर रात्रि में आग लग गई। जानकारी मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की दो गाडिय़ां मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। 
बताया जा रहा है कि धान के कूप में हुई आगजनी से किसान को वर्ष भर के आय का नुकसान हुआ है। आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है। वहीं बकावंड चौकी प्रभारी मनोज तिर्की ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि आग की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर रवाना हो गया था। साथ ही दमकल की 2 गाड़ी भी मौके पर पहुंची थी। करीब 01 घंटे तक कड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।

Share On WhatsApp