ब्रेकिंग न्यूज़

13-Apr-2019 1:17:57 pm
Posted Date

जांजगीर में योगी आदित्य नाथ के आमसभा मे हंगामा भाजपाई पुलिस आपस में भिड़े

०  भाजपा कार्यकर्ताओ ंअंदर जाने से रोकने पर हुआ विवाद

जांजगीर चांपा,। जिला मुख्यालय के कचहरी चौक में यूपी के सीएम भाजपा के स्टार प्रचार आज अंबिकापुर में आमसभा को समाप्त कर हेलीकाप्टर से जांजगीर लगभग 1.30 बजे दोपहर पहुचें। सभा स्थल पर भाजपाई कार्यकर्ताओ के अलावा हजारो की संख्या मे लोग योगी आदित्यनाथ को सुनने पहुचे थे। योगी की सुरक्षा को देखते हुऐ पुलिस बल भी जगह -जगह मुस्तैद रही। सभा स्थल छोटे होने के कारण पूरे पंडाल में लोग बैठे हुऐ थे। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि अदित्यनाथ के आने मे देरी थी तभी पंडाल के पीछे से कुछ भाजपाई अंदर सभा स्थल की ओर आना चाह रहे थें। लेकिन पुलिस उसे बीच मे ही रोक दी। जिससे पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया हैं उधर मंच से भाजपा के वरिष्ठ नेता मंच के माध्यम से माइक से कार्यकर्ताओ को समझाइस दे रहे थे. पर विवाद थमने का नाम नही ले रहा था। विवाद धीरे और उग्र होते जा रहा था। कार्यकर्ता अंदर जाने से रोकने पर आक्रोशित हो गये और पुलिस के साथ तु तु मै मै तक हो गया। मुख्य अतिथि के आने  के कुछ ही घंटे पर जब भाजपा के वरिष्ठ नेताओ ने समझाइस दी तब जाकर कर मामला शांत हुआ।

Share On WhatsApp