छत्तीसगढ़

17-Apr-2019 1:56:50 pm
Posted Date

1260 कार्यकर्ताओ के साथ कांग्रेस में शामिल

० सबसे अधिक सदस्यता कराने जोगी ने किया था सम्मानित

बिलासपुर, 17 अप्रैल ।  छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव निकट आते देख प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है। साथ ही एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाने का सिलसिला भी तेज हो गया है । इसी के तहत प्रदेश में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ पार्टी के नेता महंत राजेश्वर भार्गव मंगलवार को मल्हार में एक राजनैतिक सभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समक्ष 1260 कार्यकर्ताओ के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। राजेश्वर भार्गव  जोगी कांग्रेस के लिए मस्तूरी क्षेत्र में सक्रिय थे।

 आप को बता दें कि ये वहीं नेता है जिन्होंने जोगी कांग्रेस के लिए सबसे अधिक 49273 सदस्य पार्टी के लिए बनाए थे।  हालांकि राजेश्वर भार्गव  के पार्टी छोडऩे का कारण नहीं पता चल पाया है। लेकिन माना जा रहा है कि राजेश्वर भार्गव  ने अपनी उपेक्षा और पार्टी की नीतियों के कारण पार्टी छोड़ दी है।

इससे पहले जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ को  बिलासपुर जिले में  बड़े झटके लगे। बिल्हा के पूर्व विधायक सियाराम कौशिक तखतपुर के जनता जोगी कांग्रेस के प्रत्याशी संतोष कौशिक सहित मुंगेली के चंद्रभान बरामते सहित  कुछ बड़े नेताओं ने हाल ही में  अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ से नाता तोड़ कर फिर कांग्रेस का दामन थामा है।

Share On WhatsApp