आज के मुख्य समाचार

01-Jul-2018 7:58:02 pm
Posted Date

जापान की राजकुमारी सामान्य नागरिक से करेंगी शादी !

 जापान की राजकुमारी अयाको (27) एक सामान्य नागरिक केई मोरिया (32) से इस साल शादी कर रही हैं। केई एक शिपिंग फर्म में काम करते हैं। जापान के कानून के मुताबिक, अगर राजकुमारी सामान्य आदमी से शादी करे तो उनका शाही दर्जा छिन जाता है। वहीं, राजकुमारों के सामान्य लड़की से शादी करने पर उनके शाही दर्जे पर कोई फर्क नहीं पड़ता। जापान में ये दूसरा मौका है जब किसी राजकुमारी का शाही दर्जा छीना जाने वाला है। पिछले साल सितंबर में अयाको की चचेरी बहन राजकुमारी माको ने एक सामान्य शख्स और अपने कॉलेज के दोस्त केई कोमुरो से सगाई की थी। बोनस मिलेगा और परिवार से अलग हो जाएंगी अयाको: सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, राजकुमारी अयाको टोक्यो के मेइजी जिंगु मंदिर में 29 अक्टूबर को शादी करेंगी। इसके साथ ही वे राजपरिवार छोड़ देंगी। हालांकि, राजपरिवार उन्हें 10 लाख डॉलर (करीब 6 करोड़ 85 लाख रुपए) का बोनस देगा। अयाको ने सामाजिक कल्याण में मास्टर की डिग्री ली है। शाही परिवार के एक कर्मचारी के मुताबिक, केई मोरिया से अयाको को उनकी मां राजकुमारी ताकामोदो ने पिछले साल दिसंबर में मिलवाया था। ताकामोदो, केई के माता-पिता को जानती थीं। केई और अयाको दोनों को ही ग्लोबल वेलफेयर, स्कीइंग, किताबों और ट्रेवल का शौक है।

Share On WhatsApp