आज के मुख्य समाचार

ऑनलाइन गेमिंग ऐप घोटाले के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई, 2,500 डमी बैंक खातों की पहचान
Posted Date : 30-Apr-2024 10:41:32 pm

ऑनलाइन गेमिंग ऐप घोटाले के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई, 2,500 डमी बैंक खातों की पहचान

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय कोलकाता ने ई-नगेट नामक एक प्रमुख ऑनलाइन गेमिंग ऐप घोटाले के खिलाफ सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया। गेमिंग प्लेटफॉर्म के रूप में पेश किए गए ई-नगेट ऐप ने उपयोगकर्ताओं को उनके निवेश पर रिटर्न का वादा किया था।
वास्तविक पैसे पर दांव लगाने और उपयोगकर्ताओं को भारी कमीशन का वादा करने के लिए डिजाइन किए गए आकर्षक गेम की पेशकश करते हुए ऐप ने एक सुनहरे निवेश की तस्वीर पेश की। हालांकि, निवेश किए जाने के बाद ऐप बंद हो गया और निवेशकों को अपने धन को वापस पाने का कोई रास्ता नहीं मिला।
खुलासा 2022 में शुरू हुआ जब ईडी ने घोटाले का पर्दाफाश किया। इस दौरान पता चला कि गलत तरीके से कमाए गए लाभ का एक हिस्सा डिजिटल संपत्तियों में निवेश किया गया था। जांच के दौरान लगभग 2,500 डमी बैंक खातों की पहचान की गई और उनका विश्लेषण किया गया।
तलाशी के दौरान लगभग 19 करोड़ नकद राशि जब्त की गई। घोटाले के मास्टरमाइंड आमिर खान को भी गिरफ्तार किया गया और वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है।
ईडी ने कई एक्सचेंजों से विशेष रूप से बिनेंस, ज़ेबपे और वज़ीरएक्स के कई क्रिप्टो वॉलेट का विवरण मांगा। बिनेंस और अन्य एक्सचेंजों से इक_ा जानकारी के कारण 70 खातों में 90 करोड़ की धनराशि रोक दी गई। बिनेंस, ज़ेबपे और वज़ीरएक्स के पास रखे गए 70 खातों में 90 करोड़ रुपये उपलब्ध हैं, जो घोटाले से जुड़े थे। इन क्रिप्टो संपत्तियों को बाद में ईडी ने अपने कब्जे में ले लिया और ईडी के क्रिप्टो वॉलेट में स्थानांतरित कर दिया।

 

4 सेकंड देर न होता तो खत्म हो जाता चंद्रयान-3, इसरो ने बताया क्यों लेट हुई थी लॉन्चिंग
Posted Date : 29-Apr-2024 8:21:53 pm

4 सेकंड देर न होता तो खत्म हो जाता चंद्रयान-3, इसरो ने बताया क्यों लेट हुई थी लॉन्चिंग

नई दिल्ली । भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने हाल ही में अपनी एक रिपोर्ट में खुलासा किया है कि अंतरिक्ष में मलबे और उपग्रहों से टक्कर होने की आशंका और उससे बचाव के लिए ही चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग चार सेकंड की देरी से की गई थी। वैज्ञानिकों ने अपनी सूझ-बूझ का परिचय देते हुए अगर ऐसा नहीं किया होता तो चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग सफल नहीं हो पाती और शायद अंतरिक्ष में मलबे से टकरा गया होता।
बता दें कि पिछले साल 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से मून मिशन के तहत चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण किया गया था। अपनी रिपोर्ट में लिखा है, एलवीएम3-एम4/ चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण को ष्टह्ररु्र विश्लेषण के आधार पर नाममात्र के चार सेकंड के लिए रोका गया था, ताकि परिचालन ऊंचाई के ओवरलैप होने के कारण अंतरिक्ष के मलबे और उनके कक्षीय चरण में इंजेक्ट किए गए उपग्रहों के बीच निकट संपर्क से बचा जा सके।
दरअसल, किसी भी सैटेलाइट या स्पेस्क्राफ्ट को लॉन्च करने से पहले वैज्ञानिक कोलिजऩ एवॉयडेंस एनालिसिस करते हैं, ताकि अंतरिक्ष मलबे या किसी उपग्रह से संभावित टक्कर का पता लगाया जा सके। इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने शुक्रवार को ही भारतीय अंतरिक्ष स्थिति आकलन रिपोर्ट 2023 पेश किया, जो अंतरिक्ष के क्षेत्र में देश की प्रगति का सालाना लेख-जोखा पेश करता है। इसे इसरो के सुरक्षित और सतत अंतरिक्ष संचालन प्रबंधन प्रणाली द्वारा तैयार किया गया है।
रिपोर्ट में अंतरिक्ष अभियान के तहत होने वाले विभिन्न पर्यावरणीय खतरों जैसे क्षुद्रग्रहों, धूमकेतुओं, उल्कापिंडों और कृत्रिम अंतरिक्ष वस्तुओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। रिपोर्ट में इन जोखिमों को देखते हुए उपग्रहों के प्रक्षेपण वाहनों का आकलन करने, उपग्रहों के वायुमंडलीय पुन: प्रवेश और अंतरिक्ष में मलबों के विकास का अध्ययन करने के लिए निरंतर जागरूकता पर जोर दिया गया है।
बता दें कि चंद्रयान-3 से पहले लॉन्चिंग भी 22 अप्रैल 2023 को एक मिनट की देरी की गई थी। इसके अलावा पिछले साल ही 30 जुलाई 2023 को क्कस्रुङ्क-ष्ट56/ष्ठस्-स््रक्र की लॉन्चिंग में भी एक मिनट की देरी की गई थी, ताकि इन दोनों रॉकेट्स और सैटेलाइट के सामने आने वाले अंतरिक्ष मलबे और अन्य उपग्रहों के टक्कर से उसे बचाया जा सके। चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग से पहले वैज्ञानिकों को अंतरिक्ष में कचरा दिखाई दिया था, जो किसी अन्य सैटेलाइट का टुकड़ा था। अगर पहले से निर्धारित समय पर चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग हो गई होते तो उस कचरे से टक्कर हो जाती और मिशन अंजाम तक नहीं पहुंच पाता।
सोमनाथ ने भारत के अगले चंद्रमा मिशन चंद्रयान -4 के बारे में भी जानकारी साझा की। उनके मुताबिक, चंद्रयान-4 मिशन को चंद्रयान श्रृंखला की अगली कड़ी के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घोषणा की है कि भारत 2040 में चंद्रमा पर उतरने का इरादा रखता है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए चंद्रमा का निरंतर अन्वेषण आवश्यक है’’ उन्होंने कहा,‘‘चंद्रयान-4 इस उद्देश्य की दिशा में पहला कदम होगा। मिशन का लक्ष्य चंद्रमा पर एक यान भेजना, नमूने एकत्र करना और उन्हें पृथ्वी पर वापस लाना है। अंतत:, जब भारत मानव अंतरिक्ष उड़ान के लिए तैयार होगा, तो भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को प्रयोग करने और सुरक्षित लौटने के लिए चंद्रयान से चंद्रमा पर भेजा जाएगा।

 

धरती फाड़ कर निकले भगवान : खुदाई में विष्णु भगवान की मिली 1 हजार साल पुरानी 9 मूर्तियां
Posted Date : 29-Apr-2024 8:21:33 pm

धरती फाड़ कर निकले भगवान : खुदाई में विष्णु भगवान की मिली 1 हजार साल पुरानी 9 मूर्तियां

खरगोन /  - मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सब को चौंका के रख दिया है। दरअसल, यहां खुदाई के दौरान भगवान विष्णु की मूर्ति जमीन के नीचे से निकली है। जोकि करीब 1 हजार साल पुरानी है। यहां भवन के काम के लिए खुदाई की जा रही थी। इस दौरान एक के बाद एक 9 विष्णु भगवान की प्रतिमाएं निकली। ये सभी प्रतिमाएं भगवान विष्णु की अलग-अलग भाव भंगिमा में है। जैसे ही इसकी जानकारी ग्रामीणों को मिली, वे भगवान के दर्शन करने पहुंच गए। सनावद थाना क्षेत्र के कानापुर में प्रतिमाएं मिली हैं। दरअसल नर्मदा के दक्षिणी क्षेत्र के कानापुर गांव में में कुछ दिनों से निर्माण कार्य चल रहा था। कॉलम के लिए जैसे ही जेसीबी से खुदाई शुरू की, अंदर से भगवान की 1 मूर्ति प्रकट हुई। इसके बाद मजदूरों ने और खुदाई करनी शुरू की तो 8 और मूर्तियां मिली। इसके बाद लोगों ने मूर्ति को मिट्टी से निकालकर पानी से धोया। उन्होंने सरपंच को इसकी जानकारी दो जिसके बाद पुलिस के माध्यम से पुरातत्व संग्रहालय को भी सूचित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि नर्मदा घाटी से सटे इस इलाके में कोई प्राचीन मंदिर रहा होगा। माना जा रहा है कि यहां और भी प्रतिमाएं हो सकती हैं।

 

दर्दनाक हादसा : मालवाहक वाहन और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, 10 लोगों की मौत; 23 घायल
Posted Date : 29-Apr-2024 8:21:00 pm

दर्दनाक हादसा : मालवाहक वाहन और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, 10 लोगों की मौत; 23 घायल

रायपुर । छत्तीसगढ़ के बेमेतरा के ग्राम कठिया मे दर्दनाक सडक़ हादसा हो गया है जिसमें 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है और 23 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में 6 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें रायपुर के एम्स रेफर कर दिया गया है। बाकी घायलों का इलाज बेमेतरा और सिमगा के सीएचसी अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक यात्रियों से भरी पिकअप वैन ने सडक़ पर खड़ी एक टाटा 407 गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वैन टाटा 407 में जा घुसी और इस एक्सीडेंट मे 10 लोगों की मौत हो गई। इस गाड़ी में 40 से 50 लोग सवार थे।
जानकारी के मुताबिक सभी लोग पिकअप वैन से समधिन भेंट कार्यक्रम में ग्राम तिरैया से गए थे और कार्यक्रम से वापस लौटने के दौरान ग्राम कठिया के पास ये हादसा हो गया। इस घटना मे चार बच्चे समेत 6 महिला-पुरुषों की मौत की खबर है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के विधायक दीपेश साहू भी मौक़े पर पहुचे जहां उन्होंने घटना में घायल सभी लोगों के बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों को खास हिदायत दी है। घटना स्थल पर कलेक्टर एसपी सहित एसडीएम प्रशासन के आला अधिकारी भी मौजूद हैं।

 

जालंधर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, 48 किलो हेरोइन समेत तीन काबू; 21 लाख की नकदी और गाडिय़ां भी बरामद
Posted Date : 29-Apr-2024 8:20:40 pm

जालंधर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का किया पर्दाफाश, 48 किलो हेरोइन समेत तीन काबू; 21 लाख की नकदी और गाडिय़ां भी बरामद

जालंधर । जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट का किया पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर अब तक की सबसे बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 48 किलो हेरोइन, 21 लाख की अवैध धनराशी, नोट गिनने की मशीन और तीन लग्जरी गाडिय़ां जब्त की है। जानकारी के अनुसार, सिंडिकेट के तार सीमाओं के पार, ईरान, अफगानिस्तान, तुर्की, पाकिस्तान और कनाडा के अलावा घरेलू नेटवर्क दो राज्यों जम्मू-कश्मीर और गुजरात तक भी फैला हुआ है।
पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा ने इसे शहर में कमिश्नरेट पुलिस द्वारा बरामद की गई दवाओं की अब तक की सबसे बड़ी खेप बताया। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा शहर में एक विशेष जांच की गई, जिसके दौरान वाई-प्वाइंट भगत सिंह कॉलोनी बाईपास के पास एक टोयोटा इनोवा कार नंबर पीबी08-डीएस-2958 को रोका गया। वहीं, स्वपन शर्मा ने बताया कि ड्राइवर ने मौके से भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने गाड़ी रोक ली और गाड़ी की तलाशी लेने पर गाड़ी के अंदर एक बैग में छिपाकर रखी गई 8 किलो हेरोइन बरामद हुई।
उन्होंने ने बताया कि पुलिस ने तुरंत ड्राइवर सतनाम सिंह उर्फ बब्बी पुत्र गुरदेव सिंह, निवासी गांव ढंडियां, पुलिस स्टेशन बंगा, जिला नवांशहर जो कि अब प्रताप चौक होशियारपुर के नजदीक मकान नंबर 141/8 सुभाष नगर, नजदीक में किराएदार है, को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि आरोपी अमन रोजी और उसके पति हरदीप सिंह के साथ ड्रग नेटवर्क से जुड़ा था। स्वपन शर्मा ने बताया कि इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों संदिग्धों को नकोदर जालंधर रोड से पकड़ा, जहां से उनके पास से भारी मात्रा में 40 किलो हेरोइन और एक टोयोटा इनोवा समेत कुल 21 लाख रुपये की रकम बरामद हुई। उनके पास से तीन गाडिय़ां, एक महिंद्रा एक्सयूवी और एक हुंडई वर्ना के साथ एक कैश गिनने की मशीन बरामद की गई है।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने ईरान, अफगानिस्तान, तुर्की, पाकिस्तान और कनाडा के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर और गुजरात में चल रहे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। स्वपन शर्मा ने कहा कि इस व्यापक नेटवर्क के सरगना नवप्रीत सिंह उर्फ नव को पकडऩे के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास किये जा रहे हैं।

 

भारतीय तटरक्षक का बड़ा ऑपरेशन, अरब सागर में 1200 करोड़ की हेरोइन जब्त; दो गिरफ्तार
Posted Date : 29-Apr-2024 8:20:20 pm

भारतीय तटरक्षक का बड़ा ऑपरेशन, अरब सागर में 1200 करोड़ की हेरोइन जब्त; दो गिरफ्तार

नई दिल्ली  ।  भारतीय तटरक्षक तथा गुजरात के आतंकवाद रोधी दस्ते ने अरब सागर में संयुक्त अभियान में एक भारतीय नौका को पकड़ कर 1200 करोड़ रुपये कीमत की 173 किलोग्राम हेराइन जब्त कर उस पर सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह लगातार दूसरा दिन है, जब ड्रग्स की इतनी बड़ी खेप पकड़ी गई है।
रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि गुजरात के आतंकवाद रोधी दस्ते से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय तटरक्षक ने संदिग्ध नौका को रोककर पूछताछ की। नौका की जांच करने पर उसमें मादक पदार्थ मिला जिसे जब्त कर नौका पर सवार दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। इन लोगों से पूछताछ की जा रही है। पिछले तीन वर्षों में भारतीय तटरक्षक ने दस से भी अधिक नौकाओं से मादक पदार्थ जब्त किये हैं।